Home मुख्य बोलेरो-टैंकर की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 22, 2017

बोलेरो-टैंकर की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल। Voice of Darbhanga

IMG_20170223_061757

दरभंगा: सकरी थाना क्षेत्र के मोहन बढियाम के पास एनएच-57 पर बुधबार को एक बोलेरो व टैंकर के आमने सामने की टक्कर में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोंगो ने दोनों घायलों को सकरी स्थित रामशीला अस्पताल में भर्ती कराया । जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को दरभंगा रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डब्लू एच ओ की बीआर11जे-4442 नम्बर की बोलेरो गाड़ी दरभंगा की ओर से अपनी साइड से सकरी की ओर जा रही थी। ठीक विपरीत दिशा सकरी की ओर से तेज गति से गलत साइड से आ रही हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की जेएच17डी-7096 नम्बर की टेंकर सामने से बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की हुई की बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बोलेरो में फँसे दोनों व्यक्तियों को गाड़ी से बाहर निकालकर सकरी स्थित रामशीला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दरभंगा रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की पहचान मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के पिलखवार गाँव निवासी सूर्य नारायण झा के पुत्र दिलीप कुमार झा के रूप में हुई है। दूसरे घायल की पहचान भोजपुर जिला के कोइलवर थाना क्षेत्र के गीद्धा गाँव निवासी स्व जनेश्वर सिंह के पुत्र कविन्दर सिंह के रूप में की गई है। दोनों डब्लूएचओ में पूर्णिया सदर अस्पताल में कार्यरत हैं। दिलीप कुमार झा पदाधिकारी एवं कविन्दर सिंह ड्राईवर बताए जा रहे हैं। दोनों व्यक्ति अपनी डब्लूएचओ की बोलेरो गाड़ी से पटना से पूर्णिया जा रहे थे। घटना दिन के साढे तीन बजे के करीब की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष एसएन गुप्ता ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। आगे की कारवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply