Home मुख्य बोलेरो चोरी का प्रयास करते धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 9, 2016

बोलेरो चोरी का प्रयास करते धराया। Voice of Darbhanga

img_20161209_185436_346

दरभंगा: सिंघवाड़ा थानाक्षेत्र के सिंघवाड़ा दक्षिणी पंचायत के मिर्जापुर जगनी स्थिति रामपूरा टोला मे बुधवार की रात एक बजे टेम्पो पर सवार आधा दर्जन अपराधीयों ने सुधीर चौधरी के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाडी के चोरी करने असफल प्रयास किया। बोलेरो के मेन गेट मे चोर द्वारा मास्टर चाभी लगाने के बाद सेंसर सायरन की तेज आवाज से बरामदा के कमरा मे सोये हुए चालक मुकेश ठाकुर जाग कर हल्ला करने लगे। गृहस्वामी व ग्रामीण की तत्परता से अपराधीयों मे दो लोगों को टैम्पो के साथ पकड़ कर सिंहवाङा पुलिस के हवाले कर दिया है। अन्य सहयोगी गांव के दक्षिण बसबिट्टी होकर भाग निकाला। गिरफ्तार चोर मुजफ्फरपुर बैरिया स्थित यहयापुर थाना के जगदम्बानगर निवासी जालीम सहनी के पुत्र शिवशंकर सहनी व मिट्टू साह के पुत्र बिनोद कुमार साह है। पुलिस को अपराधी ने गिरोह मे शामिल कई लोगों के नाम का खुलासा किया है। सभी का नेटवर्क अन्तर्जिला जुड़ा होने के कारण थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने मुजफ्फरपुर सहित कई थाना से सम्पर्क किया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार अपराधीयों ने घटना स्थल के समीप मुख्य सड़क किनारे टैम्पो BRO6P- D1456 को खड़ी कर बोलेरो BRO7P-8763 मे चाभी लगाकर खोलने का प्रयास किया परन्तु सेंसर सायरन बज जाने से लोग जाग गए। इस दौरान चोर ने कमरा से दरवाजे पर आने वाले सभी गेट मे छिटकिल्ली लगा दी थी।शातिर अपराधी गैलन मे डीजल सुरक्षित रख कर घटना को अंजाम देने आए थे। बोलेरो मालिक अमित कुमार चौधरी ने सिंहवाङा थाना मे एफआइआर दर्ज कराया है जिसमें कहा है कि बुधवार की रात टैम्पो से आए अपराधी मे एक बाईक सवार भी था जिसका भागने के क्रम मे पिछा किया जो अतरबेल जाले पथ के पनसल्ला की ओर भागा। वहीं गाछी के पास एक बोलेरो खड़ी होने की बात भी कही है।

Share

Leave a Reply