
बोनस तथा एरियर के मुद्दे पर ग्रामीण डाककर्मी दो दिन के हड़ताल पर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की उपधारा(1) के तहत डाक विभाग के महासचिव एसएस महादेवा ने बताया कि बढ़े हुए बोनस की सीमा 7000 रपए व बकाया एरियर्स 2014- 15 से जल्द भुगतान को लेकर 25 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक डाक विभाग के सभी ग्रामिण कर्मचारी दो दिन के लिए हड़ताल पर रहेंगे जिसकी सूचना एक पत्र के माध्यम से भारत सरकार के डाक सचिव को दी गई।

