Home मुख्य मोबाइल दुकान में शटर तोड़ कर चोरी का प्रयास। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 26, 2016

मोबाइल दुकान में शटर तोड़ कर चोरी का प्रयास। Voice of Darbhanga

img-20161026-wa0225

दरभंगा। मंगलवार देर रात लहेरियासराय टावर के समीप पी एन्ड पी मोबाइल में शटर तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। यहां के मोबाइल दुकानदार खासकर काफी परेशान हैं और प्रतिदिन बैग में भर भर कर सारे मोबाइल आदि रात को घर ले जाते हैं। फिर अगले दिन लेकर आते हैं। पुलिस एवं जिला मुख्यालय और लहेरियासराय थाना के इतने नजदीक होने के वाबजूद दुकानदारों में चोरों का खौफ अपने आप में पुलिस प्रशासन केलिए एक बड़ी चुनौती है। दूकान के संचालक पंकज कुमार ने बताया कि दुकान में कुछ ख़ास था नही, इसलिए पुलिस कंप्लेन नही हुआ। पर यहां कई चोरियां हो चुकी जिसकारण मोबाइल दुकानदार दुकान में कीमती सामान नही छोड़ते हैं। परंतु चोरो का दुस्साहस कम नही हो रहा है।
श्री कुमार पी एन्ड पी मोबाइल के मालिक हैं और एयरटेल के डिस्ट्रीब्यूटर एवं हब संचालक भी हैं। वहीँ पर दुकान के बगल में पैराडाइज मेन्स पार्लर भी इन्ही का है।

Share

Leave a Reply