ब्रेकिंग:- स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से रेल पुलिस ने बरामद की शराब।

दरभंगा: सकरी रेलखंड के तारसराय स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। नई दिल्ली से जयनगर तक सफर करने वाली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन के एस 3 बोगी में जब आरपीएफ के जवान पहुंचे तो बर्थ 42 के निचे एक लावारिस हालात में बैग पाया और आस पास के पैसेंजर से पूछा गया तो किसी ने उस बैग को अपना नही बताया। उसके बाद आरपीएफ के जवान ने बैग खोला तो उसमे से 18 बोतल 750 ml का विदेशी शराब बरामद हुआ जो हरियाणा का निर्मित है।

