
बीएसएनएल ऑप्टिकल फाइबर कटने से बढ़ी परेशानी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिले के कमतौल थानाक्षेत्र के माधोपट्टी गांव के समीप बीएसएनएल का ओएफ़सी केबुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रविवार को क्षेत्र के पिंडारुच, टेक्टार व कमतौल दूरभाष केंद्र से जुड़ी संचार सेवा भंग हो गई. जिससे इंटरनेट सेवा बाधित रहा.
नोटबंदी के दौर में संचार सेवा भंग हो जाने से एसबीआई के स्वाइप मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है जिससे खरीददारों व दुकानदारों को घोर परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय भी प्रभावित दिखे है.
यदि जल्द ठीक नही हुआ तो सोमवार को परेशानी बढ़ने की समस्या है क्योंकि रविवार को बंद रहने वाले प्रतिष्ठान भी सोमवार को खुल जाएंगे।

