
बीएसएससी परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच सहित विभिन्न मांगों को लेकर जाप का धरना। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के तत्वाधान में बेनामी संपत्ति समान शिक्षा एवं बीएसएससी के परीक्षा में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवा परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में लहरियासराय धरना स्थल पर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया गया ।
मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव डाक्टर शशि भूषण यादव ने कहा कि सरकार समान शिक्षा प्रणाली लागू करें , ताकि गरीब का बच्चा हो या अमीर का सभी एक समान शिक्षा पा सके और गरीब का बच्चा भी ऊंचा पद पर आसीन हो सके । वही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसका उदाहरण अभी बीएसएससी के परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा का उदाहरण है जिसमें नितीश सरकार के मंत्री से लेकर विधायक और पदाधिकारी भी संलिप्त हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव व दरभंगा के जिला प्रभारी श्रीमती पूनम गोइत ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेनामी संपत्ति की जांच यथाशीघ्र कराई जाए और परीक्षा घोटाले में आए मंत्री को यथाशीघ्र बर्खास्त किया जाए। धरना कार्यक्रम को युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव प्रदेश महासचिव सुनील कुमार पप्पू अधिवक्ता प्रकोष्ठ के चंद्रशेखर झा बसंत ठाकुर भूपेंद्र कुमार मेहता सदर प्रखंड अध्यक्ष युवा शक्ति मोहम्मद असद अली सोनू कुमार युवा परिषद मनीगाछी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार झा सीतानाथ झा मुन्ना झा विनय कुमार मिश्रा नितेश कुमार झा आदि ने भी संबोधित किया । वही कार्यक्रम का संचालन छात्र परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपक झा ने किया ।

