
दिल्ली निर्मित नयी तरह की शक्ल में शराब की बोतल बरामद होने से पुलिस सकते में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में अब तक तो हजारों बोतल हरियाण निर्मित विदेशी शराब और कई विदेशी शराब जब्त किए जा चुके हें लेकिन पहली बार दरभंगा में पुलिस ने जब गुप्त सूचना पर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव में एक गाय के बथान में 202 बोतल शराब जब्त किया तो जांच के बाद पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गयी। ये नए शक्ल की शराब की बोतलें थी जिन पर दिल्ली निर्मित लिखा था। शराब के साथ पांच व्यक्तियों को जब पकड़ कर पूछताछ की गई तो पुलिस भी अचंभे में पर गई। जब गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह दिल्ली निर्मित शराब है और इसकी कई खेप बिहार में आ रही है तो पुलिस सकते में आ गई। इस संबध में एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पता नही अब ये दिल्ली निर्मित शराब कहां से आ गई। पूछताछ जारी है। कुछ और खुलासे होने की संभावना हे।लेकिन आज की घटना के बाद पुलिस शराब के तथाकथित कारोबारियों से जानने का प्रयास करेगी कि ये दिल्ली निर्मित शराब आता कहाँ से है!

