
अरुणाचल निर्मित शराब की बोतलों के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शराबबंदी के एक साल से अधिक बीत जाने पर भी लगातार पुलिस द्वारा शराब की बरामदगी जारी है। हाँ, दीगर यह है कि उत्पाद अधीक्षक दीनबन्धु के तबादले के बाद से उत्पाद विभाग द्वारा शराब की बरामदगी बिल्कुल थम गयी है। आज बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआर गाँव से पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश निर्मित 44 बोतल शराब बरामद की तथा इसके कारोबार के आरोप में विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

