Home मुख्य बिरौल: सैकड़ों कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ संपन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 25, 2016

बिरौल: सैकड़ों कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ संपन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर। Voice of Darbhanga

img-20161025-wa0101

दरभंगा। घनश्याम झा
गौडाबौराम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं केलिए बिरौल बाजार स्थित सदगुरू कबीर विद्यापीठ मे भाजपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन विधानसभा प्रभारी सह पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के समापन भाषण के साथ हुआ मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ। सोमवार को भी सुबह शुरू होकर रात्रि नौ बजे तक कार्यक्रम विभिन्न सत्रों में चलता रहा था।
कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रदीप ठाकुर ने प्रधानमंत्री के कार्यो को बूथ स्तर तक पहुंचाने कि अपील की। समापन से पहले कार्यकर्ताओं को रामविलास भारती, प्रदीप प्रधान, सीताराम झा सहित कई वरिष्ठ नेताओ ने प्रशिक्षण शिविर मे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ऊर्जावान बनने का आह्वान किया। मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मणिकांत मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार प्रधान ने किया।

Share

Leave a Reply