
बिरौल में 500 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है. रविवार की रात्रि एसडीपीओ बिरौल के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के महमूदा गॉव में छापामारी कर पॉच सौ बोतल विदेशी शराब की बोतलें बरामद कर इस अवैध कारोबार में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एसडीपीओ सुरेश कुमार पकडे गये तीन युवक बबलू यादव, रमण यादव एवं विकास यादव से पुछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता करने में लगे हुए हैं. पुलिस ने शराब का खेप लाने ले जाने मे उपयोग करने वाले हुडंई कार भी बरामद किया है.

