
छठ के अवसर बिरौल में पहली बार आयोजित हुआ विद्यापति समारोह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार की शाम बिरौल के सहसराम में छठ के अवसर पर पहली बार मिथिला विभूति पर्व विद्यापति पर्व का आयोजन किया गया। संस्कार मिथिला फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद संजय झा ने किया। फाउंडेशन की तरफ से श्री झा को पाग चादर से सम्मानित भी किया गया। अपने संबोधन में श्री झा ने कहा कि मिथिला की पहचान को बिखेरने वाले इस तरह के पर्वो का आयोजन होते रहना चाहिए। इस अवसर पर संजय झा फ्रेंड्स क्लब के संयोजक समीर झा, राजेश झा आदि भी मौजूद थे।

