Home मुख्य गाड़ियों की फर्जी इंजन खरीद बिक्री का भांडाफोड़। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 11, 2016

गाड़ियों की फर्जी इंजन खरीद बिक्री का भांडाफोड़। Voice of Darbhanga

img_20161211_200423_655

दरभंगा : सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में कमतौल थाना, सिनुआरा व मब्बी ओपी के सहयोग से फर्जी इंजन खरीद बिक्री करने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. मामले को लेकर एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सिनुआरा प्रखंड में विगत आठ दिसंबर को दो गाड़ियों की चोरी हुई था, जिसको लेकर अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी लगी कि उक्त चोर मुजफ्फरपुर में गाड़ियों को बेचते थे. जहां घंटों में कवाड़ी वाले के माध्यम से गाड़ियों का पाट-पाट खोलकर दूसरा रूप दे दिया जाता था.
इसी को लेकर एएसपी के निर्देश पर कमतौल थाना, सिनुआरा व मब्बी ओपी के प्रभारी को मुजफ्फरपुर भेजकर मामले की जांच करने को कहा गया. जांच के क्रम में पुलिस को एक बहुत बड़ी उपल्बधि हाथ लगी. मुजफ्फरपुर के चांदी चौक स्थित राहुल नगर में कवाड़ी वाले मो. समीम के कवाड़ी खाने से एक स्कॉपियो से एक ही नंबर के दो इंजन बरामद किय गए, जिसको लेकर तीन लोगों की मौके से गिरफ्तारी की गयी. इनमें मो. मोजिब, मो. हैदर अली, मो. रब्बानी शामिल हैं.
तीनों ने बताया कि जिस गाड़ी से इंजन लेकर वे लोग मुजफ्फरपुर गए थे, वह गाड़ी उनकी नहीं है. इंजन नंबर BD-34H53396 का कॉपी इंजन यानि फर्जी इंजन इसी नंबर का बनाकर बेचा जाता था. मौके से इंजन व एक स्कॉपियो गाड़ी जब्त किया गया. उसे लहेरियासराय थाना लाया गया है.

Share

Leave a Reply