Home मुख्य दलित उत्पीड़न के खिलाफ माले ने किया जनपंचायत का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 19, 2016

दलित उत्पीड़न के खिलाफ माले ने किया जनपंचायत का आयोजन। Voice of Darbhanga

img_20161019_155749_696

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड के मेकना में आज बुधवार को भाकपा(माले) के द्वारा कबीर कुटीर में दिलीप सहनी के साथ हुए उत्पीड़न व अत्याचार करने के आरोपी परीक्षण यादव के खिलाफ जनपंचायत का आयोजन किया गया। जनपंचायत को संबोधित करते हुये माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि दिलीप सहनी के साथ अन्याय हुआ हैं और परिक्षण यादव ने जमींदारी सोच के साथ ही बर्बर उत्पीड़न किया हैं। गरीबों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक ये लड़ाई जरी रहेगा। माले के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि मेकना में गरीबों के साथ लगतार परीक्षण यादव ने कई बार जुल्म किया हैं। उसने दिलीप सहनी से पहले शिवजी मंडल के बेटे गुड्डू मंडल को बांधकर पीटा था। उसने रामबालक पासवान की बेटी कामनी देवी और प्रियंका कुमारी, स्वरूपलाल राम के पोती के साथ भी हाल के दिनों में मारपीट किया हैं। परीक्षण यादव का ग्रामीणों पर जुल्म का पराकाष्ठा पर पहुँच गया। अब उसके जुल्म को समाप्त करके ही ग्रामीण दम लेंगे। जनपंचायत को माले के जिला कमिटी सदस्य अवधेश सिंह, रामनारायण पासवान ‘भोलाजी’, आइसा के राज्य परिषद सदस्य प्रिंस कु0 कर्ण, पंचायत समिति सदस्य रामविनोद यादव, शिवशंकर लालदेव, जवाहर लाल देव, सुखदेव मुखिया, राजकिशोर पासवान, उर्मिला देवी, सुमित्रा देवी, अमीरी सहनी, लालबाबुदेव, आदि ने संबोधित किया। जनपंचायत की अध्यक्षता रामलाल सहनी, तिरपित मुखिया, रामरस मंडल ,राजकिशोर पासवान और कलरी देवी की पांच सदस्यीय अध्यक्षमण्डल ने किया। जनपंचायत से अभियुक्त का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया।और 21 अक्टूबर को डीएम-एसपी के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा।

Share

Leave a Reply