
रेल से दारु का आना जारी, दरभंगा जंक्शन पर मिले बंगाल निर्मित 22 बोतल।

दरभंगा: आज सुबह दरभंगा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रेल पुलिस को एक लावारिस बैग पड़े होने की सूचना मिली। रेल पुलिस ने जब इसे चेक किया तो इसमे बंगाल निर्मित 22 शराब की बोतलें मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये खेप सुबह में सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस से लायी गयी है। ज्ञात हो कि कल भी लहेरियासराय स्टेशन से इसी गाडी के समय में लावारिस बैग मिला था जिसमे आठ बोतल शराब की मिली थी। जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह से इस बरामदगी की पुष्टि की है।

