Home मुख्य कई किलोमीटर पीछा करके पकड़ाये संदिग्धों से बड़े बाइक लूट गिरोह का हुआ उदभेदन। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 22, 2017

कई किलोमीटर पीछा करके पकड़ाये संदिग्धों से बड़े बाइक लूट गिरोह का हुआ उदभेदन। Voice of Darbhanga

IMG_20170422_162535

दरभंगा: दरभंगा की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. सदर थाना पर आयोजित एक प्रेस वार्ता मैं सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह कश्ती के दौरान मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए रोका. पुलिस द्वारा रोके जाने पर दोनों भागने लगे. कई किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने उन दोनों को पकड़ लिया. पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम मुकेश कुमार महतो एवं सुनील कुमार चौधरी बताया. उनके पास से बाइक जो मिली वह चोरी की थी. दोनों नेपाल के माहतोरी जिला के जलेसर थाना के निवासी हैं. पूछताछ में उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी के स्थानीय अपराधियों के साथ मिलकर यह चोरी लूटपाट एवं बाइक लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे. सीतामढ़ी के मोहम्मद मोकिन के यहां लूटी गई गाड़ियों के फर्जी पेपर बनाकर उसे बेचा करते थे. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने छापा मारकर दो अन्य युवकों राहुल कुमार एवं रामा कुमार को सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया. ये जिस किराए का मकान में रहते थे वहां तहखाना बनाकर चोरी के सामानों को रखा करते थे गिरफ्तार चारों के पास से पुलिस ने एक बजाज एडवेंचर, एक हीरो पैशन प्रो, एक होंडा शाइन, दो गैस सिलेंडर दो पिलास दो हथोड़ा, एक पेचकस, एक छेनी, एक चाक़ू, मोटरसाइकिल की चाभी, 10 मोबाइल एवं 23000 रुपये नगद बरामद किये। सत्यापन के दौरान एक हीरो पैशन प्रो बाइक बहादुरपुर थाना के भेरोपट्टी से चोरी की हुई निकली। डीएसपी श्री अहमद ने बताया कि बाइक लूट गिरोह का तार नेपाल से जुड़ा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी पुलिस करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान बहादुरपुर थाना के दिलीप पाठक भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply