
बन्द को सफल बनाने केलिये वामदलों ने किया वार्मअप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नोटबन्दी के खिलाफ 28 नवम्बर को आहूत वामदलों के बन्द आज दरभंगा में जीप प्रचार,नुक्कड़ मीटिंग, पर्चा वितरण मशाल जुलुश आयोजित किया गया।
दरभंगा सहित राष्ट्रीय स्तर पर भी वाम सहित अन्य विपक्षी दलो ने भी भारत बंद का आवाहन किया है। आर.के.सहनी ने बताया की आज सभी वामदलों की और से दरभंगा में बंद का प्रचार करने के लिए जीप प्रचार जथा ने पर्चा बाँट कर और प्रमुख चौक चौराहा पर नुक्कर सभा करके आम जनता से बंद को समर्थन देने की अपील है। प्रचार जत्था में माले के देवेन्द्र कुमार सीपीआई के विश्व्नाथ मिश्र सामिल थे ।
बंद के पूर्व संध्या पर जिला के विभिन्न क्षेत्रो में आज मशाल जुलुस निकाल गया। पंडासराय से लहेरिया सराय टावर तक मशाल जुलुश निकाल कर टावर पर नुक्कड़ मीटिंग किया गया जिसे लक्ष्मी पासवान कल्याण भारती सदीक भारती प्रिंस कर्ण मोजिमने संबोधित किया। बिक्की कुमार माइकल रंजीत राम मो. फतह मनोज महतो नीरज आदि के नेतृतव में मशाल जुलुश DMCH से कर्पूरी चौक तक निकाला गया। हायाघाट के आनदपुर में विश्व्नाथ पकस्वान के नेतृत्व में बहादुरपुर प्रखंड के देकुली से मिर्जापुर उमेश साह और किशुन पासवान के नेतृत्व में डाईंग में प्रवीण यादव के नेतृत्व में मेकना से देकुली चट्टी तक रामलाल सहनी तिरपित मुखिया के नेतृत्व में बस्ती से मब्बी तक अमित पासवान कोमल कान्त यादव के नेतृत्व में रामभद्र पुर से उसमामथ तक हरी पासवान के नेतृत्त्व में निकाला गया।
भाकपा(माले) के जिला सचिव व वरीय नेता आर.के.सहनी ने मजदुर किशन छात्र नौजवान और दुकानदारो टेम्पु रिक्शा चालको बस चालको से बिहार बंद में शामिल होने की अपील की है।

