
विद्यापति सेवा संस्थान ने किया मिथिला के गौरव मणिकांत झा का अभिनंदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गये आईकॉन मणिकांत झा का अभिनंदन आज विद्यापति सेवा संस्थान के द्वारा किया गया। मणिकांत झा का अभिनन्दन मिथिला के परंपरानुसार पाग, दोपट्टा और माला से किया गया। लक्ष्मीसागर मे आयोजित अभिनन्दन समारोह सह मतदाता जागरूकता समारोह की अध्यक्षता करते हुए मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा ने कहा कि मणिकांत झा का आईकॉन बनना मैथिली साहित्यकारों के लिए गौरव का विषय है। पूर्व महापौर ओम प्रकाश खेड़िया ने कहा कि मणिकांत झा के आईकान बनने से दरभंगा जिले मे मतदान के प्रति लोगों का और अधिक रूझान होगा । महापौर गौरी पासवान ने कहा कि नगर वासियों के लिए यह प्रसन्नता की बात है । उन्होने कहा कि ये राज्य और राष्ट्र स्तर पर आईकॉन बने यह मेरी शुभकामना है । आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सचिव जीवकांत मिश्र ने कहा कि मणिकांत जी द्वारा लिखे जा रहे मणिशृंखला के पुस्तकों की ख्याति के कारण ही चुनाव आयोग ने इन्हे अपना आईकॉन बनाया है । अपने उद्बोधन मे विनोद कुमार झा ने कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने मे इनकी भूमिका अहम होगी । संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने समारोह को ऑन लाइन संबोधित किया । इस समारोह को नन्दकिशोर यादव , बिनोद कुमार सिंह, विजय कांत झा , राजेश यादव चुनमुन, संतोष कुमार , दीपक कुमार आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

