
भूतिया स्वास्थ केंद्र की एएनएम तक भूतिया ही है क्या जो बीस साल से किसी को नजर नही आयी? Voice of Darbhanga
दरभंगा। अभिषेक कुमार
सरकार के स्वास्थ सेवाओं के दावे का पोल खोलता दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत बिउनी अन्दामा पंचायत का प्राथमिक उप स्वास्थ केंद्र. यह स्वास्थ केंद्र लगभग बीस वर्षों से बंद है और भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है. स्वास्थ केंद्र के ठीक सामने पंचायत भवन है जो स्वास्थ केंद्र से भी ज्यादा खंडहर की हालत में नजर आता है. स्थानीय निवासी सवर्ण मोर्चा के युवा जिलाध्यक्ष मानस कुमार सिंह पर जब हम पहुंचे तो स्थानीय निवासी इश्वर दयाल सिंह, पंकज सिंह, कुशो ठाकुर आदि सहित अनेको लोगो ने बतया कि आसपास दूर दूर तक कोई स्वास्थ सेवा का विकल्प नही है. डीएमसीएच ही जाना पड़ता है. बकौल बहादुरपुर चिकित्सा प्रभारी इस उप स्वास्थ केंद्र में एक एएनएम् कुमोद कुमारी प्रतिनियुक्त है. अब सवाल यह भी उठता है कि क्या इस भूतिया खंडहर बने स्वास्थ केंद्र की एएनएम् से लेकर सामग्री तक भुतिया है जो किसी को बीस साल से दिखाई नही दिया? आप खुद तस्वीरो में देखे और फैसला करें कि यहाँ इंसानों का इलाज़ होता होगा या भूतों का ?

