
बढ़ी हुई ठंढ में ठिठुर कर स्कूल जाने को विवश हैं छोटे छोटे बच्चे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पिछले दस दिनों से जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंढ में छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाते समय ठिठुरते नजर आ रहे हैं। ठंढ की वजह से दुर्घटनाओं एवं बच्चों के बीमार होने की खबरें भी लगातार आ रही हैं। पर स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन इस ठिठुरने वाली ठंढ में भी शायद बच्चों केलिये निष्ठुर बना हुआ है। अभी तक स्कूल में में अवकाश की कोई घोषणा नही हुई है। इसको लेकर बच्चों के अभिभावक भी काफी चिंतित दिख रहे हैं और अंतिम आसरा जिलाधिकारी की तरफ आश लगाये हुए हैं कि उनका ध्यान इस ओर जाए और कम से कम छोटे बच्चों केलिए स्कूल में अवकाश की घोषणा की जाय।

