
कैश व मोबाइल के साथ आठ लॉटरी के धंधेबाज धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा : यूनिवर्सिटी थाना अंतर्गत महराजीपुल के समीप राधा कृष्ण मंदिर से गुरूवार को गुप्त सूचना के आधार पर विवि थाना की पुलिस ने 8 लॉटरीबाज को धर दबोच। पकड़े गए आरोपियों में शुभंकरपुर निवासी संजय राय, संजीव राय, दिनेश मंडल, जवाहर राय, राजकुमार सिंह, दीपक कुमार, रितेश कुमार, लोकनाथ गुप्ता शामिल हैं। मौके से 8 हजार 5 सौ रूपए, बाइक,साइकिल व 10 मोबाइल बरामद किया गया.

