Home Featured एम्स निर्माण में देरी पर 30 जनवरी को उपवास, गांधी शहादत दिवस पर अभियान समिति का ऐलान।

एम्स निर्माण में देरी पर 30 जनवरी को उपवास, गांधी शहादत दिवस पर अभियान समिति का ऐलान।

दरभंगा: एम्स बनाओ नागरिक अभियान समिति ने दरभंगा एम्स निर्माण में तेजी लाने की मांग को लेकर 30 जनवरी को महात्मा गांधी शहादत दिवस पर एक दिवसीय उपवास का ऐलान किया। मंगलवार को भाकपा (माले) जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया।

Advertisement

सम्मेलन में समिति संयोजक व राजद नेता उमेश राय, भाकपा (माले) जिला सचिव वैद्यनाथ यादव, सीपीआई जिला मंत्री नारायणजी झा, सहायक मंत्री राजीव कुमार चौधरी, जिला सदस्य विश्वनाथ मिश्रा, सीपीएम मंत्री अविनाश कुमार ठाकुर उर्फ मंटू सहित कई नेता शामिल हुए।

Advertisement

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दरभंगा सहित कई एम्स घोषित किए थे। अन्य जगहों पर निर्माण पूरा हो चुका, लेकिन यहां जस का तस है। तीन साल के लक्ष्य के बाद 15 माह बीत चुके, फिर भी प्रगति शून्य। इससे शहरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। नेताओं ने चेतावनी दी कि कार्य न तेज हुआ तो आंदोलन और तीव्र होगा।

Advertisement
Share