
चन्दन सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार। Voice of Darbh

दरभंगा: दरभंगा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली कई कांड के नामजद अभियुक्त चन्दन कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने लहेरियासराय थाना पर प्रेस वार्ता कर बताया कि कल रात्रि को वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देश पर विशेष छापामारी एवं समकालीन अभियान चलाया जा रहा था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दरभंगा के नेतृत्व में कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह हथोड़ी निवासी थाना हायाघाट जिला दरभंगा को सदर थाना के पिपलिया मोहल्ला से हथियार और दर्जनों गोलियों के साथ गिरफ्तार किया. यह काफी कुख्यात अपराध कर्मी बताया जाता है और जेल में बंद अमित कुमार और सलमान का सहयोगी रहा है तथा पूर्व में दरोगा संतोष कुमार पर गोली चलाने, समस्तीपुर में पैंथर वीर बहादुर सिंह पर गोली चलाने एवं बजरंगी मडर केस में भी नामजद अभियुक्त था इस पर हाल के दिनों में गांव के ही एक महिला द्वारा बलात्कार का कांड हायाघाट थाना कांड संख्या 76, 22/16 कराया गया था. जिसमें यह फरार था तथा उस कांड में गबाह संतोष सिंह की भी इसके द्वारा पिटाई की गई थी. जिस के संबंध में बहादुरपुर थाना कांड संख्या 437/16 अंकित है. इधर दिनांक 16 जून 11 को मब्बी ओपी अंतर्गत दारू से भरे ट्रक पकड़ी गई थी जिस कांड में भी यह नामजद अभियुक्त है और इन सभी मामलों में फरार था. गिरफ्तार चन्दन सिंह के निशानदेही पर शराब बेचने के मामले में इसका एक अन्य सहयोगी गुडू कुमार उर्फ़ गुड्डू का पिता फाल्गुनी क्रांति पंडासराय की गिरफ्तारी की गई है जो पूर्व से न्यायालय परिसर में मारपीट के मामले में फरार चल रहा था. बता दें की कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह के पास से एक पिस्तौल सेवन पॉइंट 303 बोर का जिस पर मेड इन यूएस लिखा हुआ मिला है, जो मैगजीन मिला है. 12 कारतूस 4 मोबाइल सिम कार्ड पासबुक एटीएम आदि आपत्तिजनक सामान भी पकड़ा गया है.

