
गहबर काण्ड की जाँच केलिए भाकपा माले ने बनायी पाँच सदस्यीय कमिटी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भड़वाड़ा स्थित गहबर स्थान के जमीन विवाद तथा गुरुवार को हुए बवाल की जाँच केलिए भाकपा माले ने इन्साफ मंच के संयोजक नेयाज अहमद के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम बनायी है। भाकपा माले के पंडासराय स्थित कार्यालय में हुए बैठ में उपरोक्त जानकारी देते हुए माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि जांच कमिटी की रिपोर्ट आने पर मामले में हस्तक्षेप की घोषणा की जायेगी। जांच टीम में श्री अहमद के साथ सुरेंद्र पासवान, ललन पासवान, शिवन यादव तथा सुशील मिश्र शामिल किये गए हैं। बैठक में माले के केंद्रीय पोलित ब्यूरो मेंबर धीरेंद्र झा सहित जिले के कई वरीय नेता उपस्थित थे।

