
देर रात गिरफ्तार काण्ड के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के पतौना ओपी अंतर्गत कटैया गांव निवासी कारी सहनी के पुत्र विजय सहनी को बीते रविवार की रात कमतौल से थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने गिरफ्तार किया।
पतौना ओपी की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी की गई। आरोपितों को पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कमतौल थाना कांड संख्या 152/16 में भादवि की 363,366 धाराओं में आरोपित था।

