
केवंटी में निकला भाजपा का तिरंगा यात्रा।

दरभंगा: केवटी प्रखण्ड के मोहम्मदपुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो लाधा, विरहने, खिरमा होते केवटी मुख्यालय पहुँची. तिरंगा यात्रा में दर्जनो दुपहिया वाहनों पर राष्टÑीय ध्वज लहराते हुए युवको ने देश भक्ति के नारे लगाये. तिरंगा यात्रा रैली प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचते ही सभा में बदल गयी. प्रखण्ड भाजपा अध्यक्ष श्रवण कुमार झा के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसद हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा की स्वतंत्रता सेनानी, सैनिक, देश भक्तो के कुर्बानी को कभी भी देश, समाज कभी भुला नहीं सकता. तिरंगा को शान के साथ लहराने का संकल्प लेते हुए इसके आन-मान-शान के कमी बर्दाश नही किया जायेगा. कार्यक्रम को पूर्व विधायक अशोक यादव, प्रमुख रेखा देवी, जिला पार्षद सदस्य साधना भारती, भाजपा पश्चमी के अध्यक्ष दिलीप भारती, राजेंद्र चौपाल, विनोद झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने भाग लिया.

