Home मुख्य अनाज की कालाबाज़ारी के विरोध में माले ने किया प्रदर्शन।
मुख्य - August 22, 2016

अनाज की कालाबाज़ारी के विरोध में माले ने किया प्रदर्शन।

IMG-20160822-WA0037

दरभंगा: भाकपा(माले) ने आज खैरा व उघरा- महपारा लोकल कमिटी, बहादुरपुर प्रखंड के बैनर तले तीन महीने के अनाज के कालाबाजारी करने व उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यहार-मारपीट करने वाले खैरा के डीलर सुरेश प्रसाद सिंह के लाइसेंस रद्द करने, खैरा के जर्जर स्वास्थ्य उप-केंद्र को चालू करवाने, अनाज के बदले नगद योजना वापस लेने, राशन कार्ड से वंचित लोगो को राशन देने आदि सवालों पर लहेरियासराय पोलो मैदान से सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी लहेरियासराय कमिश्नरी कार्यालय से लहेरियासराय टॉवर होते हुए अनुमंडल कार्यालय के परिसर में घुस गए। और अनुमंडल पदाधिकारी के ऑफिस के बरामदे में खड़े होकर जमकर नारेबाजी किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा(माले) प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य प्रवीण यादव, रोहित कुमार सिंह,प्रिन्स कु कर्ण, विजय कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, जीवछ सहनी, मकसुदन पंडित,रामबहादुर सदा,लक्षो महतो, धनराज महतो आदि ने किया। प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई। जिसे संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि गरीबों के राशन की पुरे जिले में लूट मची हुई हैं और प्रशासन सोयी हुई हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री दरभंगा जिले के होने के बाद भी दरभंगा के राशन की लूट बेरोकटोक जारी है। खाद्य आपूर्ति मंत्री अपने जिले में तो प्रति महीने राशन वितरण कराकर के तो दिखा सकते हैं लेकिन इसमें भी मंत्री साहब फेल हो चुके हैं।प्रदर्शनकारी एमओ-उप निदेशक के जाँच प्रतिवेदन में करवाई की अनुसंशा के बाद भी खैरा के डीलर सुरेश प्र0 सिंह पर कार्यवाई क्यों नहीं, सदर एस डी0 ओ0 जवाब दो! गरीबों के आनाज लूटने वालों को सरक्षण देने वाला सदर एस डी ओ हाय हाय आदि नारा जमकर लगाया।

Share

Leave a Reply