Home मुख्य कैशलेस व्यवस्था को चुनौती दे रहे साइबर अपराधियों ने ग्रामीणों का फिर उड़ाया 50 हजार। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 22, 2017

कैशलेस व्यवस्था को चुनौती दे रहे साइबर अपराधियों ने ग्रामीणों का फिर उड़ाया 50 हजार। Voice of Darbhanga

IMG_20170422_214143

कमतौल : देश के प्रधानमंत्री कैशलेस व्यवस्था और इ पेमेन्ट को लेकर बार-बार लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. इसके लिए सरकार की ओर से बजाप्ता लॉटरी के जरिये इनाम की राशि बांटी जा रही है. वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधी लोगों को चूना लगाने में पीछे नहीं है. यहां तक कि बार-बार फर्जी निकासी कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. ऐसी बात नहीं है कि इस तरह के मामले में कोई कारवाई नहीं हुई है बल्कि कई साइबर चोरों को इससे पहले पुलिस पकड़ने का दावा भी कर रही है, लेकिन इस तरह के अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा है. बाजाप्ता साइबर अपराधी भोले-भाले ग्रामीणों से बैंक प्रतिनिधि बनकर जानकारियां ले लेते है और घटना को अंजाम देते है. सवाल उठता है कि वर्तमान में साइबर अपराधियों को नकेल कसने के लिए जो जागरूकता होनी चाहिए वह अभी दिखाई नहीं पड़ रही है. जिससे कैशलेस व्यवस्था की ओर आम लोगों का झुकाव नहीं देखा जा रहा है. थाना क्षेत्र के करजापट्टी निवासी रामदेव झा व उनकी  पत्नी मालती देवी के जॉइन्ट खाते बैंक आॅफ बड़ौदा, दरभंगा टावर से साइबर अपराधियों ने पच्चास हजार रुपए की निकासी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सम्बन्ध में पीड़ित ने अपने दिये आवेदन में बताया कि दिनांक 11-4-17 को छह बजे शाम में मेरे मोबाइल पर 9162882085  से अपने को आरबीआई का अधिकारी बताकर मेरी पत्नी मालती देवी से आधार नंबर व एटीएम की सारी जानकारी ले लिया. इसके बाद मेरे खाता में से पच्चास हजार रुपए की निकासी कर लिया. कमतौल थानाध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि पिड़ीत के आवेदन पर प्राथमिकी कांड सं.82/17 में दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान  अ. नी. देवचन्द्र मिश्र कर रहे है.

Share

Leave a Reply