क्राइम
डॉक्टर के घर से सात लाख के जेवर व नकदी की चोरी।
दरभंगा: शहर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मनसरा मोहल्ला में बीती रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। नाका-2 से महज 500 गज की दूरी पर चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश झा के मकान का गेट तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. झा के भाई वेद…
Read More »नाबालिग से विवाह प्रकरण में दोषसिद्धि, 5 वर्ष की सजा और अर्थदंड।
दरभंगा: पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने बुधवार को अभियुक्त महेश सदाय को पांच वर्ष सश्रम कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार पराजित ने बताया कि 20 मार्च 2022 को पीड़िता घर से सब्जी लेने निकली थी, तभी…
Read More »मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत से गांव में तनाव, तीन आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में बीते 3 सितंबर को हुए मारपीट कांड में घायल सूर्यनारायण यादव (50) ने इलाज के दौरान डीएमसीएच में दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। स्थिति को…
Read More »युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच।
दरभंगा: अलीनगर थाना क्षेत्र के नीलपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर प्रखंड के गंगिया गांव निवासी जमेली सदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जमेली की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व नीलपुर गांव में…
Read More »बलभद्रपुर मुहल्ला में लाखों की चोरी, लोगों में दहशत।
दरभंगा: शहर के बलभद्रपुर मुहल्ला में चोरों ने एक सुनियोजित वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों का निशाना जन सुराज की नेता प्रतिभा सिंह का मायका और उनके चाचा शशि भूषण सिंह का घर रहा। प्रतिभा सिंह ने बताया कि चोरी किए…
Read More »जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला सहित दो घायल, एक आरोपी हिरासत में।
दरभंगा: जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत के बाजितपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर झड़प हो गई। दोपहर करीब 1 बजे 20 से 25 की संख्या में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावर कपिलेश्वर महतो के घर पहुंचे और अचानक लाठी-डंडे व हथियार से हमला बोल…
Read More »पिस्टल व जिंदा गोली के साथ पकड़ा गया बदमाश, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा।
दरभंगा: मनीगाछी थाना क्षेत्र के बलौर गांव में आपसी रंजिश को लेकर देर रात गोलीबारी और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। गांव के ही शहबाज उर्फ अजूबा शूटर ने गत 3 सितंबर की आधी रात मो. फिरोज आलम के घर चढ़ाई कर दी और दो राउंड फायरिंग की।…
Read More »भाई-भाई के बीच चली गोली, दोनों घायल होकर फरार।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अझौल गांव में मंगलवार की रात दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद में गोलियां चल गईं। मृतक अनिल सिंह के पुत्र चंदन सिंह व चुन्नू सिंह ने एक-दूसरे पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के…
Read More »जिला में तीन नए थाने एयरपोर्ट, एम्स व सतीघाट के सृजन का जिलाधिकारी ने दिया प्रस्ताव।
दरभंगा: कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में आज नया थाना एयरपोर्ट एवं एम्स के सृजन के संबंध में समीक्षा की गई। एयरपोर्ट थाना के अंतर्गत सदर थाना, मब्बी थाना एवं केवटी थाना दरभंगा पूर्व से कार्यरत है। अपराधी घटनाओं की रोकथाम और विधि व्यवस्था नियंत्रण करने के लिए…
Read More »रुपया मांगने व अभद्र व्यवहार के आरोप में एएसआई निलंबित।
दरभंगा: कोतवाली थाना में पदस्थापित एएसआई ललन कुमार को एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी जलरेड्डी ने निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। एसएसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई…
Read More »











