Featured
Featured posts
लूटकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार।
दरभंगा: बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स से नौ दिसंबर 2020 को हुई करीब पांच करोड़ की लूट के एक आरोपित को पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के मियांचक निवासी ललन साह है। वह उत्तर बिहार के कई जिलों से लूटे गए…
Read More »कलयुगी बेटे ने वृद्ध पिता को पीट पीट कर किया जख्मी।
दरभंगा: संपत्ति की लालच में पुत्र ने ही फरीक को मिला कर वृद्ध पिता को पीट पीट कर जख्मी किए जाने के बाद लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता व क्षेत्र के ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत के सोतिया कटैया गांव निवासी स्व जय लाल साह के पुत्र…
Read More »दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का विधायक ने किया उद्घाटन।
दरभंगा: भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा की ओर से बुधवार को केवटी वनवारी स्थित राम जुलूम उच्च विद्यालय मैदान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक मुरारी मोहन झा एवं दरभंगा के सहायक…
Read More »दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूटा।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: अपराधियों के तांडव से जिला पूरी तरह सहम गया है। लगता है पूरे जिले पर अपराधियों का राज है। उनके लिए समय की भी कोई पाबंदी नहीं रह गई। दिन दहाड़े तथा सरेआम घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं। पुलिस की सारी व्यवस्था इन…
Read More »बम विस्फोट कांड में एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव के बम विस्फोट कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त गांव के ही मिश्री मुखिया के पुत्र भिखन मुखिया को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित हो कि करीब एक हफ्ता पहले गांव के ही चौर में खरही काटने के क्रम…
Read More »केंद्रीय मंत्री से मिलकर सांसद ने सौंपा मांग पत्र।
दरभंगा: नई दिल्ली में मंगलवार को सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने ग्रामीण विकास मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर केएम सिंह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा सहित कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री को पाग-चादर देकर…
Read More »एक सप्ताह पूर्व गायब हुए छात्र को पुलिस ने किया बरामद।
दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से पांच दिन पूर्व लापता एक छात्र को पुलिस ने बरामद कर लिया है। छात्र की बरामदगी फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से दानापुर के पास से हुई। छात्र की पहचान स्व. संजय कुमार झा के पुत्र उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि…
Read More »सेल्फ स्टडी के बल पर पूरे जिले में टॉप कर कल्याणी शर्मा ने पेश की अद्भुत मिशाल।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: बेटियां कहीं भी बेटों से कम नहीं हैं। यह अब केवल कहने की बात नहीं रही, बल्कि समय समय पर प्रमाणित होता रहता है। बेटे ही मां बाप और परिवार का नाम रौशन नहीं करते, बल्कि बेटियां भी अपने कौशल का प्रदर्शन कर देश दुनिया…
Read More »पुलिस अधिकारी बन महिला प्रोफेसर से दिनदहाड़े गहनों की ठगी, थाना के सामने घटी घटना।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: शहर में नकली पुलिस बन एक महिला प्रोफ़ेसर से दिनदहाड़े गहनों की ठगी का मामला सामने आया है। साथ ही यह घटना शहर के बेंता सहायक थाना के सामने सड़क पर घटी। घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे की बतायी जाती है। घटना की जानकारी…
Read More »गोलीकांड के फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: बहेड़ा पुलिस ने रविवार को तुमौल गांव में छापेमारी कर गोलीकांड के फरार अभियुक्त गोविंद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि गोलीकांड में चार नामजद अभियुक्तों में से गोविंद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। बाकी अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।…
Read More »










