Featured
Featured posts
दरभंगा के दत्तक ग्रहण संस्थान से बालिका ‘रोजी’ को बंगाल के दंपति ने लिया गोद।
दरभंगा: सोमवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, दरभंगा में निवासरत बालिका रोजी को पश्चिम बंगाल के एक दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण प्रक्रिया के तहत सौंपा गया। यह प्रक्रिया जिला बाल संरक्षण इकाई की वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक प्रियंका कुमारी के द्वारा पूरी कराई गई। दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण…
Read More »ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, 8 किलो चांदी और सोने के जेवरात ले उड़े चोर।
दरभंगा। जाले थाना क्षेत्र के कदम चौक स्थित रतन बर्तन एंड रतन ज्वेलर्स में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का एस्बेस्टस फाड़कर और काउंटर का शीशा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और करीब 8 किलो चांदी, 40 ग्राम सोने के…
Read More »बारिश के पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, जेब से मिली सुलेशन की बोतल।
दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के बलरा गांव में पानी से भरे एक गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त गड्ढा जेसीबी से खोदा गया था, जिसमें हालिया बारिश के कारण पानी भर गया था। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा…
Read More »ब्राह्मण काउंसिल के बिहार अध्यक्ष बनने पर डॉ. प्रभाकर झा का हुआ स्वागत।
दरभंगा: ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. प्रभाकर झा का सहसराम गांव में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन पूर्व मुखिया वीरेंद्र चौधरी के आवास पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह में पूर्व…
Read More »नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की सश्रम कैद।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राधाकांत मिश्रा के पुत्र राम पुकार मिश्रा को विशेष पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गलत नीयत से अपहरण करने के मामले में दोषी करार देते हुए 10 वर्षों के सश्रम कारावास की सजा…
Read More »फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में प्रीतिवाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आयोग के निर्देश पर प्रशासन की कार्रवाई तेज।
दरभंगा: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के निर्देश पर अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई आयोग द्वारा कराए गए जांच के बाद की गई, जिसमें प्रकरण की पुष्टि हुई थी। दरअसल, आयोग के उप निदेशक ने दरभंगा…
Read More »बेटे को खो दिया, बेटी को नहीं खो सकते’- नवोदय से टीसी लेने पर अड़े परिजन।
दरभंगा: जवाहर नवोदय विद्यालय, केवटी में आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद परिजन अब तक इस दर्दनाक हादसे से उबर नहीं पाए हैं। भाजपा नेता संतोष साहू, जो जतिन के पिता हैं, न्याय की आस में अब तक जिला प्रशासन, पुलिस और…
Read More »मेघराज को मनाने टेकटार में हवन-भंडारा, व्यापारियों की श्रद्धा बनी आस।
दरभंगा: भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से जूझ रहे सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत टेकटार बाजार के व्यवसायियों ने वर्षा की कामना को लेकर सामूहिक पूजा, हवन और भंडारे का आयोजन किया। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है। इससे जहां खेती…
Read More »दरभंगा के प्रभाकर झा बने ब्राह्मण कॉउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष।
दरभंगा: ब्राह्मण समाज के संगठन ब्राह्मण कॉउंसिल ऑफ इंडिया ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दरभंगा निवासी प्रभाकर झा को नियुक्त किया है। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही दरभंगा समेत आसपास के क्षेत्रों में खुशी की…
Read More »प्रेम, मौन और पुनरागमन की कथा: लेखक निखिल आशा का पहला उपन्यास ‘द रूम ऑफ रिटर्न’ प्रकाशित।
दरभंगा: प्रेम, प्रतीक्षा और आत्मिक यात्रा की गहराइयों को शब्दों में पिरोता लेखक निखिल आशा का पहला उपन्यास ‘The Room of Return’शनिवार को दरभंगा में आयोजित एक भावनात्मक लोकार्पण समारोह में औपचारिक रूप से प्रकाशित हुआ। इस अवसर पर साहित्यप्रेमियों और लेखकीय संसार से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने आयोजन…
Read More »











