Featured
Featured posts
नाबालिग से विवाह प्रकरण में दोषसिद्धि, 5 वर्ष की सजा और अर्थदंड।
दरभंगा: पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने बुधवार को अभियुक्त महेश सदाय को पांच वर्ष सश्रम कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार पराजित ने बताया कि 20 मार्च 2022 को पीड़िता घर से सब्जी लेने निकली थी, तभी…
Read More »शोभन से एकमी घाट तक बनेगी फोर लेन सड़क, एम्स के लिए अलग अप्रोच पथ।
दरभंगा: शोभन से एकमी घाट तक जाने वाली टू लेन सड़क अब फोर लेन में अपग्रेड होगी। करीब 10 किमी लंबे इस सड़क खंड पर 338 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही दरभंगा एम्स तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर लंबा एप्रोच पथ बनाया जाएगा। इसके लिए बहादुरपुर,…
Read More »पॉक्सो ऐक्ट के तहत चार दोषियों को कठोर सजा।
दरभंगा: जिला के पॉक्सो ऐक्ट की विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने मंगलवार को एक सनसनीखेज मामले में चार दोषियों को कठोर सजा सुनाई। कोर्ट ने विशनपुर थाना कांड संख्या 86/16 और जीआर 47/16 की सुनवाई पूरी कर दोषियों को दोषी पाते हुए अलग-अलग धाराओं में सजा और अर्थदंड…
Read More »टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समाजसेवी बने “नि-क्षय मित्र”
दरभंगा: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक 13 वर्षीय टीबी ग्रसित बालक को पोषाहार सहयोग उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवी अजीत कुमार मिश्र ने “नि-क्षय मित्र” बनने की जिम्मेदारी ली है। अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि एक समय था जब टीबी का इलाज महंगा होने के कारण…
Read More »मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत से गांव में तनाव, तीन आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में बीते 3 सितंबर को हुए मारपीट कांड में घायल सूर्यनारायण यादव (50) ने इलाज के दौरान डीएमसीएच में दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। स्थिति को…
Read More »युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच।
दरभंगा: अलीनगर थाना क्षेत्र के नीलपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर प्रखंड के गंगिया गांव निवासी जमेली सदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जमेली की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व नीलपुर गांव में…
Read More »बच्चों को मजदूरी करते देख भेजें फोटो, तत्काल होगी कार्रवाई।
दरभंगा: जिले के जिला अतिथिगृह में मंगलवार को बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग की जिलास्तरीय बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता आयोग के माननीय उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल श्रमिकों की विमुक्ति…
Read More »अशोक चक्र पर हमला राष्ट्रीय गौरव का अपमान : सांसद।
दरभंगा: सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह परिसर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर घटित उस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें शिलापट्ट पर अंकित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अशोक चक्र न केवल भारत का राष्ट्रीय चिह्न है,…
Read More »भाकपा का 25वां जिला सम्मेलन संपन्न, जाले सीट से हर हाल में लड़ेगी चुनाव।
दरभंगा: शनिवार देर रात नरौछ धाम परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वां जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में राजनीतिक और सांगठनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और कुल 15 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। इनमें जन सवालों एवं जनसंघर्ष को तेज करने के साथ-साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में…
Read More »नवरात्र पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, पूजा समितियों को अस्थायी कनेक्शन लेने का निर्देश।
दरभंगा: शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा समितियां जहां पंडाल और प्रतिमाओं के निर्माण में जुटी हैं, वहीं बिजली विभाग ने भी निर्बाध आपूर्ति और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। गंगवार पावर सब स्टेशन के एसडीओ चिंटू पांडेय ने बताया कि भीड़भाड़…
Read More »










