मुख्य
सड़क जाम करने के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 15 नामजद पर प्राथमिकी।
दरभंगा: पतोर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत के बाद शव को सड़क पर रखकर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद तथा 30 से 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला पतोर थाना में दर्ज कांड संख्या 99/26 से संबंधित है।…
Read More »फेविकोल के डिब्बों की आड़ में शराब की तस्करी, कंटेनर ट्रक जब्त।
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा है। शिवराम गांव से चनमना गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर नवकी पोखर के समीप विभाग की टीम ने संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के…
Read More »देवस्थान में हरे पेड़ों की कटाई का विरोध, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग से लगाई गुहार।
दरभंगा: सिंहवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित ब्रह्मस्थान (देव स्थान) में हरे-भरे पेड़ों की कथित कटाई को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में जिलाधिकारी, नगर पंचायत प्रशासन, वन विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर पेड़ों की कटाई रोकने और…
Read More »दरभंगा में RO पर रिश्वत मांगने का आरोप, 25 हजार रुपये नहीं देने पर म्यूटेशन आवेदन रद्द करने की धमकी।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के राजस्व कार्यालय से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने बहादुरपुर के राजस्व अधिकारी पर दाखिल-खारिज के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने तथा पैसे नहीं देने पर आवेदन खारिज करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में…
Read More »बहादुरपुर अंचल में नए हल्का कर्मचारियों की पदस्थापना, पंचायतवार सौंपी गई जिम्मेदारी।
दरभंगा: बहादुरपुर अंचल कार्यालय ने राजस्व कार्यों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नए हल्का कर्मचारियों की पंचायतवार पदस्थापना कर दी है। इस संबंध में अंचलाधिकारी, बहादुरपुर द्वारा आदेश जारी कर सभी राजस्व कर्मचारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का प्रभार ग्रहण कर समयबद्ध ढंग से कार्य निष्पादित…
Read More »होमगार्ड में नौकरी मिलते ही बदली पत्नी, पति ने SSP से लगाई न्याय की गुहार।
दरभंगा: एक तरफ जहां लोग अपनों को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, वहीं सफलता मिलने के बाद रिश्तों में बदलाव के आरोपों से जुड़े मामले भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी होमगार्ड जवान पत्नी…
Read More »पति की हत्या मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास।
दरभंगा: प्रेम प्रसंग में पति की निर्मम हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदिदेव की अदालत ने सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली गांव निवासी संगीता देवी और उसके कथित प्रेमी कुंदन कुमार उर्फ बजरंगी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार…
Read More »दरभंगा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, परिजनों ने पुराने विवाद को बताया वजह।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे 65 वर्षीय सीताराम पंडित की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू…
Read More »बाल श्रम और उत्पीड़न के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार।
दरभंगा: जिले के नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में नाबालिग बच्चों से कथित रूप से बाल श्रम कराने और उनके साथ मारपीट एवं उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जगदीशपुर निवासी दिलीप सहनी और…
Read More »वाहन जाँच के दौरान कार से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।
दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार मद्यनिषेध थाना, बेनीपुर की टीम ने वाहन जाँच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा डीहवार चौक (भरथा चौक के आगे) से एक कार में अवैध रूप से ले जाई जा रही 108 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस…
Read More »











