मुख्य
मनोकामना मंदिर के समीप से बाइक की हुई चोरी।
दरभंगा: शहर के यूनिवर्सिटी परिसर स्थित मनोकामना मंदिर के समीप से गुरुवार को एक बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में जीएम रोड निवासी दमन दत्त झा के पुत्र गौरव दत्त झा ने थाना में शिकायत किया है। उन्होंने बताया है कि दोपहर करीब सवा दो बजे मनोकामना मंदिर के…
Read More »संध्याकालीन ओपीडी की शुरुआत होने से दूर दराज के मरीजों को मिल रहा है लाभ।
दरभंगा: संध्याकालीन ओपीडी की शुरुआत कर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को बड़ी सौगात दी है। डीएमसीएच में भी गुरुवार को संध्याकालीन ओपीडी की शुरुआत की गई। दोपहर तीन बजते ही अस्पताल की सेंट्रल ओपीडी मरीजों से गुलजार हो गयी। मरीजों के निबंधन के लिए शाम साढ़े चार बजे तक निबंधन…
Read More »जल-जीवन हरियाली पोर्टल के लिए दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण।
दरभंगा: गुरुवार को जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए बनाया गया जल-जीवन-हरियाली अभियान पोर्टल पर विभिन्न 11 अवयवों के अंतर्गत किए गए कार्य को अपलोड करने में हो रही कठिनाई को देखते हुए राज्य स्तर से तकनीकी प्रशिक्षण राजीव कुमार द्वारा दरभंगा जिले के सभी अंचलों के एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान से…
Read More »पता नहीं बताने पर असमाजिक तत्वों ने पीट पीटकर गृह स्वामी को किया घायल।
दरभंगा: बिरौल रेलवे स्टेशन परिसर के समीप असमाजिक तत्वों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला समने आया है। इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। सभी का ईलाज स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी में कराया गया। जहां चिकित्सक ने गंभीर रुप से जख्मी गृहस्वामी गणेश चौपाल ,…
Read More »तीन तलाक देने के आरोप में पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: तीन तलाक देने वाले पति मो. वकार सलाम को महिला थाना की पुलिस ने लहेरियासराय स्थित स्वीट होम चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वकार सलाम के पिता को भी इससे कुछ ही घंटे पूर्व महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को गुरुवार की शाम न्यायिक…
Read More »मायके से ससुराल जा रही महिला का अपहरण।
दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता मायके से 29 नवंबर को अकेली अपने ससुराल पांव पैदल जा रही थी। कमतौल बाजार में सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी किशोर भंडारी के बेटे सुशील भंडारी ने विवाहिता को बहला फुसला कर अगवा कर लिया।…
Read More »प्रमंडलीय आयुक्त ने तालाब अतिक्रमण वाद को लेकर की समीक्षा बैठक।
दरभंगा: प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सीडब्ल्यूजेसी नंबर-9692/2015 में पारित आदेश के आलोक में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें तिरहुत व दरभंगा प्रमंडल के सभी जिलों के तालाब-पोखर अतिक्रमण वाद की समीक्षा हुई। मुजफ्फरपुर जिले से अपर समाहर्ता राजस्व व दोनों एसडीओ के ऑनलाइन नहीं…
Read More »आइसा की बैठक में सीनेट की बैठक के घेराव का लिया गया निर्णय।
दरभंगा: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) दरभंगा जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को लनामि विवि परिसर में आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने किया। बैठक में आगामी 22 दिसंबर को प्रस्तावित सीनेट की बैठक का घेराव करने का निर्णय लिया…
Read More »तेज रफ्तार बोलेरो ने थाना के सामने बाइक को मारी टक्कर, दो जख्मी।
दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र अन्तर्गत अतरबेल भरवाड़ा पथ पर सिंहवाड़ा थाना के समीप बुधवार को तेज रफ्तार से बेलगाम आ रही बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार बिस्फी थाना क्षेत्र के पुवारी निवासी धर्मेंद्र कुमार एवं संगीता कुमारी जख्मी हो गए। थाने के…
Read More »पोखर में जहरीला पदार्थ मिला देने से मछलियों सहित जलीय जीव जंतु की मौत।
दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा के खराजी पोखर में जहरीला पदार्थ मिला देने से तालाब की मछलियों एवं जलीय जीव जंतु की मौत हो गई। घटना में करीब छह लाख से अधिक की मछली की क्षति हुई है। मामले को लेकर मछुआरे विनोद सहनी ने भरवाड़ा के…
Read More »











