मुख्य
राशि गबन के मामले में डीएम ने पंचायत सचिव को किया निलंबित।
दरभंगा: अलीनगर प्रखंड की मोतीपुर पंचायत के पंचायत सचिव शिवजी मोची को सरकारी गबन मामले में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में शिवजी मोची का मुख्यालय केवटी निर्धारित कर दिया है। साथ ही मोची को 3 दिनों के अंदर सभी पंचायतों का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया…
Read More »अधिवक्ता के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, दो गिरफ्तार।
दरभंगा: अतरबेल भरवाड़ा पथ किनारे नगर पंचायत सिंहवाड़ा के वार्ड एक में बंद घर का दरवाजा तोड़ चोर ने फ्रिज, गैस सिलेंडर, बर्तन अनाज व पांच हजार कैश की चोरी कर ली। घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब गृहस्वामी अधिवक्ता संजय कुमार ठाकुर घर पहुंचे। स्थानीय लोगों के…
Read More »आधुनिक सुविधाओं से युक्त फर्स्ट वर्ड प्ले स्कूल का हुआ शुभारंभ।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: मंगलवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त फर्स्ट वर्ड प्ले स्कूल का शुभारंभ शहर के विश्वविद्यालय थाना के निकट किया गया। एफडब्लूपीएस प्राइवेट लिमिट की इकाई के रूप में शुरू इस स्कूल का शुभारंभ वीणा वाटिका के डायरेक्टर कृष्णकांत ठाकुर एवं ओमेगा स्टडी सेंटर के चेयरमैन…
Read More »सेवानिवृति पर अपरसमाहर्ता विभागीय जाँच को दी गई विदाई।
दरभंगा: समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में अपर समाहर्ता विभागीय जाँच-सह-प्रभारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार झा को समाहरणालय परिवार की ओर से भाव-भीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर बिहार राज्य कर्मचारी संघ, दरभंगा के महामंत्री फूल कुमार झा, वरीय लिपिक मणिकांत झा, जिला परिवहन पदाधिकारी…
Read More »बंदर की करतूत देख हैरान हुए लोग।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: दरभंगा शहर में इन दिनों बन्दरों का उत्पाद काफी बढ़ा हुआ है। नए नए मुहल्ले में इनका प्रवेश बढ़ता जा रहा है। पर मंगलवार को जो नजारा लोगों को दिखा, उसे देख सभी आश्चर्यचकित रह गए। दरअसल लहेरियासराय के लक्ष्मीपुर में एक अपार्टमेंट के निकट…
Read More »बसंत महोत्सव के दूसरे दिन निकाली गयी निशान शोभायात्रा।
दरभंगा: श्री खाटू श्याम मंडल, दरभंगा की ओर से आयोजित 47वें वार्षिक बसंत महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए श्याम मंदिर, जीतूगाछी से निकली। यात्रा के आगे फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया हुआ बाबा श्याम…
Read More »एसएसपी ने किया लहेरियासराय थाना का निरीक्षण।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार इन दिनों पुलिसिंग को लेकर सक्रिय दिखने लगे हैं। एक तरफ जहां सोमवार को जनता दरबार मे स्वयं फरियादियों से मिलते नजर आए, वहीं मंगलवार को लहेरियासराय थाना का निरीक्षण करने भी स्वयं पहुंचे। हालांकि उन्होंने औचक निरीक्षण…
Read More »हथियार के बल पर फेरी वाले से लूट।
दरभंगा: एसएच- 17 बिरौल-गंडौल मुख्य सड़क पर सोनपुर गांव के पास मंगलवार की अहले सुबह कपड़ा फेरी करने वाले व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। इस मामले को लेकर पीड़ित उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी एहसान अली ने थाने में आवेदन देकर घटना की…
Read More »बाइक और ट्रैक्टर के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत।
दरभंगा: बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हाे गई। घटना निर्माणाधीन कुशेश्वरस्थान फूलतोड़ा सड़क के छोटकी कोनिया एवं उजुआ गांव के बीच हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक की पहचान तेगच्छा गांव के फुलझाड़ी टोला निवासी घुरण मुखिया के 27…
Read More »नौ साल पूर्व हुए हत्या मामले में अब आया फैसला, अदालत ने एक को दिया दोषी करार।
दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के कमतौल मुसहरी निवासी खेतिहर मजदूर सुबरन सदा की निर्मम हत्या पानी में डूबा करने एवं शव को जलकुंभी के नीचे छिपाने के जुर्म में सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी की अदालत ने मंगलवार को दो हत्याभियुक्त सुरो उर्फ सुरेंद्र यादव और मनोज यादव को दोषी…
Read More »











