मुख्य
फ्लैक्स प्रिटिंग दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप में दर्जनों लोगों को बनाया नामजद।
दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसन चौक स्थित भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को एक दुकान में दर्जन से ऊपर बदमाशों ने तोड़फोड़ कर लूटपाट की। घटना को दिन-दहाड़े अंजाम दिया गया। बदमाशों की स्थिति देख आस-पास के लोग भी विरोध नहीं कर पाए। शहर के बीच में घटना घटी…
Read More »अवैध वसूली के आरोप में महिलाओं ने की प्रधानाचार्य की धुनाई।
दरभंगा: बिरौल प्रखंड क्षेत्र का उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवटोला शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दर्जनों महिलाओं ने प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार राय की जमकर धुनाई कर दी। उनका आरोप था कि एडमिशन के नाम पर वे प्रत्येक बच्चे से सौ-दो सौ रुपये वसूल रहे हैं। रसोइया चांद देवी का…
Read More »आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे ग्रामीण कार्य विभाग के लिपिक।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: मधुबनी ग्रामीण कार्य विभाग के लिपिक सुभाष कुमार के दरभंगा के पंडासराय स्थित घर पर निगरानी ने शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी में 27 लाख रुपये नकद, करीब 10 लाख के जेवरात, आठ बैंक पासबुक और जमीन के कागजात मिले हैं। छापेमारी का नेतृत्व निगरानी…
Read More »पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार।
दरभंगा: जिले के बिरौल पुलिस ने एक युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बलिया के मो. जहांगीर के पुत्र नजरे आलम को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड…
Read More »नशे में धुत्त ड्राइवर ने दुकान में घुसायी कार, सूचना पर पहुँची पुलिस ने नहीं की कोई कारवाई!
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: घटना एवं दुर्घटनाओं के मामले में पुलिस स्वतः कितनी संवेदनशील है, इसका एक और नमूना गुरुवार को लहेरियासराय में दिखा। यदि कोई दुर्घटना हुई और वहां क्षति के साक्ष्य मौजूद हैं और कोई शिकायतकर्ता नहीं हो तो कम से एक एफआईआर पुलिस स्वतः संज्ञान से…
Read More »एम्स निर्माण को लेकर भाजपा द्वारा प्रस्तावित धरना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सांसद ने किया स्थल निरीक्षण।
दरभंगा: भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को आगामी 24 जनवरी को भाजपा द्वारा प्रस्तावित उपवास एवं धरना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कर्पूरी चौक पर स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री व बक्सर सांसद अश्विनी चौबे भी…
Read More »मारपीट में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत।
दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के वेनवारा गांव में गत 16 जनवरी को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत बुधवार की शाम पीएमसीएच में हो गई। मृतक नथुनी मांझी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी को नथुनी मांझी और लक्ष्मण मांझी के बीच आपसी विवाद…
Read More »डॉक्टर दंपत्ति के ठिकानों पर आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में कैश बरामदगी की खबर।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: शहर के जाने माने चिकित्सक दंपती डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला और डॉ. गुंजन त्रिवेदी के ठिकानों पर गुरुवार को आयकर विभाग की छापेमारी की खबर से हड़कम्प मच गया। टीम ने एकसाथ अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। सुबह करीब 8 बजे से…
Read More »समीउल्लाह हत्याकांड के फरार दस अभियुक्तों के घर की गई कुर्की जब्ती।
दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र में समीउल्लाह हत्याकांड के फरार दस अभियुक्तों के घरों की बहेड़ा थाना क्षेत्र के बदरबन्ना गांव में कुर्की जब्ती की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को बदरबन्ना गांव में मो. कमरुल हसन, अली हसन, मो. शकील, इकराम अहमद आदि के घरों को दंडाधिकारी सह…
Read More »अज्ञात चोरों ने मंदिर में की चोरी।
दरभंगा: जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोर केवल इंसानो को नहीं, भगवान के घर को भी खूब निशाना बना रहे हैं। चोरी की लगातार घटनाओं को अंजाम देकर चोर पुलिस को लगातार एक से बढ़कर एक चुनौती देते जा रहे हैं। ताजा मामला जिले के…
Read More »











