
Home मुख्य मवेशियों को बाँधने के काम आ रहा है वर्षो से अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र। Voice of Darbhanga
मवेशियों को बाँधने के काम आ रहा है वर्षो से अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र। Voice of Darbhanga

मनीगाछी। घनश्याम झा
मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर दक्षिणी पंचायत वार्ड संख्या 02 स्थित आंगनबाडी केन्द्र संख्या 136 का अर्धनिर्मित भवन पांच सालों से इसी हालत में है। स्थानीय लोगो ने बताया कि केंद्र किसी निजी मकान में चल रहा है। लोगो ने बताया कि निर्माण का टेंडर प्रखंड से निकाला गया था तथा ठेकेदार भोगेन्द्र यादव आधा अधुरा मकान बनाकर छोड दिया है।
अब मजे कि बात यह है कि वर्तमान मे इस समय कुछ लोग इसका उपयोग मवेशी और भूसा रखने मे करते है। इस और न ही किसी पदाधिकारी और न ही किसी प्रतिनिधि का ध्यान जा रहा है।

