
केंद्र और राज्य की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ माले का जोरदार मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा : नोटबंदी वापस लेने, बंद कल कारखाना चालू करने, बाढ़-सुखाड़ का स्थाई समाधान करने, धान खरीद शुरू करने, पर्चाधारियों को दखल कब्ज़ा कराने, दोनार व लहेरियासराय चट्टी रेलवे ओवरब्रिज बनाने, बिना बैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों को उजाड़ने पर रोक लगाने, वंचित परिवारों को राशन कार्ड देने सहित दर्जनों मांगों को लेकर भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी की ओर से समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया.
प्रदर्शन लहेरियासराय स्टेशन से माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, जिला स्थाई कमिटी सदस्य नंदलाल ठाकुर, सदर प्रखंड सचिव अशोक पासवान, हरि पासवान, प्रिन्स कुमार कर्ण, पप्पू पासवान के नेतृव में जुलुस निकाला गया. जुलुस लहेरियासराय स्टेशन से निकलकर चट्टी, लहेरियासराय टॉवर, समाहरणालय कोर्ट होते हुए पोलो मैदान में सभा में तब्दील हुआ. धरनास्थल पर अशोक पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को माले के पोलित ब्यूरों सदस्य धीरेन्द्र झा, माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता आर के सहनी, लक्ष्मी पासवान, प्रो. कल्याण भारती, मो. जमालुद्दीन, सदीक भारती, देवेन्द्र कुमार,रोहित सिंह, रानी शर्मा, पावो देवी, ललन पासवान, अवधेश सिंह, धर्मेश यादव, विश्वनाथ पासवान, उमेश साह, अशर्फी दास और भोलाजी पासवान आदि ने संबोधित किया.

