
Home मुख्य केंद्र सरकार के किसान-मजदूर विरोधी नीति के विरोध में वामपंथी संगठनों के आहूत बन्द से जन जीवन प्रभावित।
केंद्र सरकार के किसान-मजदूर विरोधी नीति के विरोध में वामपंथी संगठनों के आहूत बन्द से जन जीवन प्रभावित।

दरभंगा: मजदूर किसान विरोधी नीति को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आहूत भारत बंद के दौरान CPI कार्यकर्ताओ ने दरभंगा स्टेशन पर दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति का किया चक्का जाम कर दिया। दूसरी तरफ किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष का0 ललन चौधरी के नेतृत्व भारतीय स्टेट की मुख्य शाखा के गेट को पेंशनर एसोसिएशन के नरेंद्र मंडल, बहादुरपुर के उपमुखिया राजीव झा उर्फ़ मणि, किसान सभा के जिलाध्यक्ष आदि ने दर्जनों लोगो के साथ जाम कर दिया। जाम कर केंद्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी नीति के विरोध में जम कर नारेबाजी की। लहेरियासराय- बहेड़ी मुख्य पथ को कौअहि के पास माले समर्थकों द्वारा जाम कर दिए जाने की भी सुचना है।

