Home मुख्य जेल में छापेमारी के दौरान एंड्रॉइड फोन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद!
मुख्य - September 3, 2016

जेल में छापेमारी के दौरान एंड्रॉइड फोन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद!

IMG_20160903_205849_310
दरभंगा।अभिषेक कुमार
आज शनिवार की शाम जिलाधिकारी के निर्देश पर दरभंगा मंडल कारा में छापेमारी के दौरान एंड्रॉयड सहित दो मोबाइल फोन, गांजे की पुड़िया सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। छापेमारी टीम में सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद, सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद एवं कई थानों को पुलिस शामिल थी। ज्ञात हो कि इन दिनों दरभंगा जेल में कई गंभीर विचाराधीन कैदी मौजूद हैं एवं हाल ही में हुए भोजन में छिपकली आदि की खबर को दबंग कैदियों की खुराफात जेल प्रशासन द्वारा बताया गया था। जेल में मोबाइल फोन एवं आपत्तिजनक सामानों के मिलने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।

Share

Leave a Reply