Home मुख्य चौर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 23, 2017

चौर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga

IMG_20170423_205306

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के बरियौल के निकट खनुआ चौर से खिरोई नदी के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। युवक के पास से एक मुम्बई का वोटर आईडी कार्ड बरामद हुआ है। कार्ड के अनुसार युवक मुंबई के कांदिवली(पू0) का रहने वाला श्यामदेव ठाकुर का पुत्र बच्चनजी ठाकुर है। हालांकि इस बात की पुष्टि नही की जा सकी है कि पहचान पत्र उसी मृत युवक का ही है। पहचान पत्र के अनुसार युवक की उम्र 38 वर्ष है। लाश मिलने के बाद जितने मुह उतनी बातें सुनी जा रही है।

Share

Leave a Reply