Home मुख्य चेन्नई पुलिस के गिरफ्त से अभियुक्त फरार
मुख्य - July 20, 2016

चेन्नई पुलिस के गिरफ्त से अभियुक्त फरार

FB_IMG_1469065660114

दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के श्यामा रेसेडेन्सी से चेन्नई पुलिस को चकमा देकर एक कैदी बुधवार को फरार हो गया. इस संबंध में बताया जाता है कि चेन्नई पुलिस एक जेवर चोरी मामले में कैदी को लेकर दरभंगा पहुंची थी और इसके निशानदेही पर कई जगह छापामारी करना था, लेकिन पुलिस इसे जिस कमरे में लेकर ठहरी थी वहां से वह खिड़की से कूदकर फरार हो गया. 5 सदस्यीय पुलिस टीम चेन्नई से उसे लेकर यहां आई हुई थी.

अपराधी के संबंध में बताया गया है कि ललन राय मधुबनी का रहने वाला था. इसकी जानकारी चेन्नई पुलिस ने विश्वविद्यालय थाना को दी है. अभी तक अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

Share

Leave a Reply