Home Featured दरभंगा में मुख्यमंत्री का आगमन, 104 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास।

दरभंगा में मुख्यमंत्री का आगमन, 104 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दरभंगा का दौरा करेंगे। वे हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने और आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। नागेंद्र झा स्टेडियम में 104 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास व 32 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी भी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि सीएम तीन किमी हवाई पट्टी को चार किमी करने के लिए 90 करोड़ से 90 एकड़ भूमि अधिग्रहण की समीक्षा करेंगे। नया 60 हजार वर्गफुट टर्मिनल बनेगा, जिसमें नाइट लैंडिंग की सुविधा होगी। मार्च 2026 से नाइट लैंडिंग शुरू होने से उड़ानों की संख्या बढ़ेगी। एनएच-27 से टर्मिनल में सीधा प्रवेश भी सुनिश्चित होगा।डीएम ने कहा कि सीएम स्टेडियम में विभागीय स्टॉलों का भी निरीक्षण करेंगे।

Advertisement

सात निश्चय पार्ट-3 के तहत सोमवार-शुक्रवार को अधिकारी जनता दरबार लगाएंगे। गत सोमवार 167 अधिकारियों ने 1912 शिकायतें सुनीं, जिन पर कार्रवाई चल रही है। एसएसपी ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निर्देश बताए।

Advertisement
Share