
मुखिया हत्याकांड के एक आरोपी को दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा :कुशेस्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के मुखिया व पूर्व पत्रकार रामचंद्र यादव को 11 नवम्बर की देर शाम अपराधियो द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया था । इस हत्या कांड में दरभंगा पुलिस ने प्रवीण यादव सहित 4 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। हत्या के 2 सप्ताह बीत जाने के बाबजूद जब किसी अभियुक्त की गिरफ़्तारी नही हुई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर कुर्की जप्ती की। इधर पुलिस लगातार मुखिया हत्या कांड के आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन किसी प्रकार की सफलता नही मिल पा रही थी । लेकिन आज दरभंगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मुखिया हत्या कांड के एक अभियुक्त तिरपित यादव को बेनीपुर और बिरौल के सीमा पर देखा गया है। सुचना मिलते है दरभंगा पुलिस हरकत में आयी और बताये गये ठिकाने से तिरपित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन अभी भी मुखिया हत्याकांड के मास्टर माइंड प्रवीण यादव सहित 3 लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।

