
बच्चे के झगड़े में फरसा से मार कर घायल किया, महिला से भी किया अभद्र व्यवहार।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी स्वर्गीय सीताराम साहनी के 35 वर्षीय पुत्र रामरतन साहनी को अपने ही पड़ोसी ने फरसा एवं रोड से मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार की है जब रामरतन साहनी के बच्चे खेल रहे थे तो उसी क्रम में आरोपी ने बच्चा को किसी बात को लेकर एक थप्पड़ मार दिया। बच्चे को जोर से चोट लग गई और वह रोते हुए घर गया। इसको लेकर बच्चे के पिता उस आरोपी को कहने गए। इसी बात से गुस्साये आरोपी रामवृक्ष सहनी, रंजीत सहनी पवन सहनी, बीसुन सहनी,संजू देवी, दीपक सहनी सरोज सहनी आदि सभी आरोपी घर में घुसकर रॉड फरसा से पीड़ित के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि जब हमने अपने पति को छुड़ाने की कोशिश की तो सभी लोग मुझे भी लप्पड़ थप्पड़ से मारना शुरू कर दिया एवं सरोज साहनी मेरे साथ अभद्र व्यवहार भी करने लगे। जब मैंने उसे धक्का देने की कोशिश की तो उसने मेरे गाल में दांत काट लिया। जब हम ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग जमा हो गए। उसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। फिर परिजन दोनों को डीएमसीएच लेकर आए जहां इलाज चल रहा है। बेता पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया है।

