Home Featured बुलेट बाइक की तेज आवाज के कारण दो पक्षों में भिड़ंत, 17 गिरफ्तार।

बुलेट बाइक की तेज आवाज के कारण दो पक्षों में भिड़ंत, 17 गिरफ्तार।

दरभंगा: अलीनगर प्रखंड के जयंतीपुर तांती टोल में बुलेट बाइक की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार शाम पथराव व मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनका अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को काबू करते हुए कुल 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन बहेड़ा थाना की फोर्स कैंप कर नजर रख रही है।रविवार को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन सोमवार शाम करीब चार बजे गुलजार नामक युवक अपनी तेज आवाज वाली बुलेट बाइक लेकर तांती टोल के एक दरवाजे के पास रुक गया। वहां खेल रहे बच्चों को बाइक की आवाज से डर लग गया। अभिभावकों ने युवक को समझाने की कोशिश की, तो बात बिगड़ गई और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडों व पथराव शुरू हो गया। पूरा इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बन गया।

Advertisement

घटना की सूचना पर प्रशासन फौरन हरकत में आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और दोनों पक्षों के 17 लोगों को हिरासत में ले लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने स्पष्ट किया कि यह विवाद सरस्वती पूजा विसर्जन से जुड़ा नहीं है, बल्कि बाइक के बदले हुए साइलेंसर की तेज आवाज से शुरू हुआ। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Advertisement
Share