Home मुख्य बन्द समर्थकों पर बरसे रोड़े। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2016

बन्द समर्थकों पर बरसे रोड़े। Voice of Darbhanga

img_20161128_125928_886

दरभंगा: वामदलों के बिहार बन्द के आह्वान पर कोतवाली चौक ओपी के निकट नेशनल सिनेमा के पास आज सुबह से सड़क जाम कर रहे सीपीएम कार्यकर्ताओ ने भाजपा समर्थकों पर रोड़ेबाजी का आरोप लगाया है। नगर सचिव अविनाश झा ने बताया कि करीब 50 से अधिक संख्या में आये भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडे के बल पर सड़क जाम को छुड़ाने की कोशिश की। जाम कर रहे लोगो ने जब विरोध किया तो उनपर रोड़े पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पर स्थानीय लोगों ने जब खदेड़ा तो सब भाग खड़े हुए। बन्द समर्थकों की मांग है कि जबतक प्राथमिकी दर्ज करके आरोपितों की गिरफ्तारी नही होती है, जाम नही हटेगा।

Share

Leave a Reply