
दरभंगा: जिले के मब्बी थाना क्षेत्र के NH 57 पर हीरा पेट्रोलियम पम्प के पास आज अहले सुबह ओवरटेक करने के दौरान एक पिकअप वैन और ट्रक में टक्कर हो गयी। पिकअप वैन पर सवार दो लोगो की मौत मौके पर ही होने की सुचना मिल रही है। मौके से पिकअप वैन चालक वैन छोड़कर फरार हो गया है।