
रंग लाया एसएफआई का आंदोलन, छात्रवृति में हुई बढ़ोतरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया SFI दरभंगा जिला कमिटी ने पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के छात्र- छात्राओं के स्कालरशिप की राशि में कटौती के विरोध में 15 नवम्बर को लहेरियासराय टावर से जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन के फलस्वरूप स्कालरशिप की राशि की बढ़ोतरी प्राप्त करने में सफलता हासिल की। प्रदर्शन के बाद जिला संयोजक मुकुल राज सह- संयोजक मो0 गुलफराज़, छात्र नेता राजेश प्रशाद, रोहित, नवाब, प्रणव, हेलाल, कदीर, कमर, विक्की, सुजीत एवं कॉलेज के दर्जनों छात्र ने जिला पदाधिकारी से वार्ता किया। जिसमे दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग दरभंगा के छात्रों की स्कालरशिप राशि में प्रति छात्र लगभग 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई । राशि के भुगतान का पत्र 16 नवम्बर को आदेश संख्या 1653 दिनांक 16/11/16 के द्वारा बैंक प्राचार्य को निर्गत करा दिया गया। यह सुचना आज कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगाया गया। छात्रों को कुल मिलाकर लगभग दस लाख रुपए से अधिक का लाभ हुआ।
एस0 एफ0 आई0 दरभंगा जिला कमिटी की जीत से उत्साहित होकर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा समाहरणालय के पास 17 नवम्बर को मुख्यमंत्री दरभंगा समाहरणालय से प्रस्थान के समय मुकुल राज, राजेश प्रशाद, मो० गुलफराज़ के हस्ताछर से छात्रों ने बिहार के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज खास करके दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के बदहाली को लेकर अपनी सात सूत्री मांग पत्र दिया। और wi-fi की तुरंत सुविधा देने और अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। दरभंगा कॉलेग ऑफ़ इंजीनियरिंग के छात्रों ने अपने संघर्ष में मिली सफलता से उत्साह से संचार हुआ। और एस0 एफ0 आई0 के संघर्ष की सभी वर्गों में तारीफ हो रही है।

