Home Featured पंचायत भवन निर्माण की समीक्षा, आयुक्त ने समयबद्ध पूरा करने का निर्देश।
Featured - मुख्य - February 18, 2026

पंचायत भवन निर्माण की समीक्षा, आयुक्त ने समयबद्ध पूरा करने का निर्देश।

दरभंगा: प्रमंडल आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में मधुबनी व समस्तीपुर के अधिकारियों के साथ पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की और सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने लंबित परियोजनाओं में गति लाने व नियमित अनुश्रवण पर जोर दिया।

Advertisement

इसके अलावा कन्या विवाह मंडप व मुक्ति धाम निर्माण की भी बारीकी से समीक्षा हुई। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी कर कहा कि स्वीकृत सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सामाजिक-सामुदायिक सुविधाएं समय पर मिल सकें।

Advertisement
Share